बागबाहरा  : बच्चों के लिए कपड़ा लेने जा रहे व्यक्ति सड़क हादसे... - CG Sandesh

बागबाहरा : बच्चों के लिए कपड़ा लेने जा रहे व्यक्ति सड़क हादसे में मौत

बागबाहरा थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भागवत प्रसाद तिवारी निवासी डूमरपाली 28 मई 2021 को HF डिलक्स बिना नम्बर से बच्चों के लिए कपड़ा लेने अपने साला केवल शर्मा के साथ पीछे बैठकर जा रहा था, इसी दौरान NH353 मेन रोड जैन काम्प्लेक्स के पास पीछे से एक सफेद रंग का पीकअप वाहन क्रमांक OD 18 H 9696 का चालक अपने पीकअप को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उन्हें ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये व मोटर सायकल काफी क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना से दोनों को छूट आई, जिसके बाद उन्हें ईलाज हेतु 108 वाहन से CHC बागबाहरा लाया गया, वहीं ईलाज के दौरान भागवत प्रसाद तिवारी का एक्सीडेंट से आयी चोटे के कारण मृत्यु हो गयी.

बताया गया कि उक्त पीकअप वाहन क्रमांक OD 18 H 9696 का चालक देव प्रिया पालका अपनी वाहन को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल HF डिलक्स बिना नम्बर एवं एक अन्य मोटर सायकल सुपर एक्सल क्रमांक CG 06 GJ 4535 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे भागवत प्रसाद तिवारी की मृत्यु हो गई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने पीकअप वाहन क्र. OD 18 H 9696 का चालक देव प्रिया पालका पर धारा 304-A-IPC का अपराध पंजीबध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें