बागबाहरा : केंद्र सरकार की 7 वर्ष पूरे होने पर, भाजपाई चला रहे सेवा ही संगठन अभियान
अभियान के अंतर्गत समीपवर्ती ग्राम आमगाँव पहुँचकर अल्कानरेश चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवम् जिला संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के द्वारा स्थानीय जनों से भेंट कर उनसे कोरोना महामारी व उससे बचाव के विषय मे चर्चा करते हुवे ग्रामीणों में फेसमास्क वितरण किया व वैक्सीनेशन को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रान्तियों पर ध्यान न देकर वैक्सीनेशन लगवाने के आग्रह किया।अभियान के तहत यह बात सामने आया कि बहुत से युवाओं ने अभी तक वैक्सीनेशन से वंचित है उनसे सम्पर्क कर वैक्सीन के विषय मे समुचित जानकारी देते हुवे वैक्सीन को लेकर उनके मन मे उपजे भ्रम को दूर किया।
उक्त अवसर पर नरेश चन्द्राकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, हरमीतसिंह बग्गा कोषाध्यक्ष भाजपा शहर मण्डल, तुलसी यादव मीडिया प्रभारी व ग्रामीण शकुंतला पटेल मितानिन संघ अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे बुधयरिंन पूर्व सरपंच सरोजनी दुबे गया यादव नालंदा साहू उपस्थित रहे।