कोमाखान : 18 नग जेब्रा छाप देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार - CG Sandesh

कोमाखान : 18 नग जेब्रा छाप देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

कोमाखान पुलिस ने  29 मई 21 को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम नर्रा घाट में अवैध रूप से शराब रख कर ग्राहकों की तलाश करते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि नर्रा नदी घाट पर एक व्यक्ति को सफेद रंग के  बोरी रख कर बैठा था जिसे संदेह के आधारा पर मुखबीर सूचना से अवगत करा कर तलाशी लेने पर आरोपी गोलू यादव पिता  तातू यादव उम्र 38 साल निवासी वार्ड नं. 17 शंकर मंदिर पारा खरियार रोड थाना खरियार रोड जिला नुआपाड़ा उड़ीसा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 18 नग पाऊच जेब्रा छाप देशी शराब जुमला कीमती 720 रूपये को जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.  



अन्य सम्बंधित खबरें