बागबाहरा : मुख्य मार्ग से थाना तक बनने वाले विधायक निधि से स... - CG Sandesh

बागबाहरा : मुख्य मार्ग से थाना तक बनने वाले विधायक निधि से स्वीकृत सीसी रोड का भूमिपूजन हुआ संपन्न

बागबाहरा पिथौरा मुख्य मार्ग से लेकर तेंदूकोना थाना भवन तक बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन कार्यक्रम आज छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के कर कमलों से संपन्न हुआ।

बता दें 2 लाख 30 हजार की लागत से बनने वाला यह सीसी रोड श्री यादव के विधायक निधि से स्वीकृत हुआ है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष रवि निषाद, तोरण बैरागी, तेजन चंद्राकर, हरिनारायण दीक्षित, चंद्रहास साहू, बड़ा खान, मनोहर पटेल, टेनु राम साहू, एवं ग्राम पंचायत तेंदूकोना सरपंच के साथ-साथ पुलिस प्रशासन से एसडीओपी बागबाहरा लितेश सिंह, थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर तथा पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें