बागबाहरा : तालाब के पास खेत में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा.
बागबाहरा पुलिस ने 30 मई 2021 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम ढांगाडिपारा तालाब के पास खेत में कुछ लोगों को 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का हारजीत का दाव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना तस्दीक हेतु पुलिस की टीम ढांगाडिपारा बागबाहरा तालाब के पास खेत में पहुचकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी कर रंगे हाथों जुआ खेलते पकडकर आरोपियों बालाराम निषाद पिता पुनितराम निषाद उम्र 49 साल, पन्ना लाल साहू पिता निलाम्बर साहू उम्र 34 साल, मुन्ना विश्वकर्मा पिता कृष्ण विश्वकर्मा उम्र 32 साल, के कब्जे से कुल रकम 1150 रूपये एवं 52 पत्ती ताश व बिछाने का प्लास्टिक बोरी को जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें