सांकरा : लोहराकोट से भोकलूडीह के बीच सड़क दुर्घटना में एक की मौत
सांकरा थाना अंतर्गत लोहराकोट से भोकलूडीह के बीच सड़क दुर्घटना में एक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि मृतक लिलाम्बर डड़सेना पिता स्व. संतराम डड़सेना उम्र 36 साल, निवासी टिकरापारा बसना 29 मई को बैगानार CG 04-HY- 6729 से शाम को करीब 06 से 07 बजे के बीच अपना परिवार लाने बसना से पिथौरा के लिए निकला था, इसी दौरान लोहराकोट से भोकलूडीह के बीच वाहन को तेज व लापरवाही पुर्वक चलाते हुए जा रहा था की तेज एवं लापरवाही पुर्वक चलाने से रोड़ के निचे गाड़ी को दो तीन पल्टी मार दिया जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया व चालक लिलाम्बर डड़सेना के मुंह, नाक एवं सर में गंभीर चोटें आई, सर दो जगह भट गया था नाक मुंह में गंभीर चोंट थी.
बताया गया कि अधिक खुन बह जाने से चालक लिलाम्बर डड़सेना का मौके पर ही मौत हो गया. जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही शव को पी.एम. हेतु CHC पिथौरा आरक्षक 664 के द्वारा भेजा गया, तथा अपराध धारा 304 A IPC पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.