रायगढ़ कलेक्टर ने जारी किया निर्देश 5 जुन तक बढ़ा लॉकडाउन - CG Sandesh

रायगढ़ कलेक्टर ने जारी किया निर्देश 5 जुन तक बढ़ा लॉकडाउन

जिले में लॉक डाउन की अवधि एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। 31 मई को खत्म होने वाली लॉकडाउन की अवधि को अब 5 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. रायगढ़ कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। इस दौरान निजी निर्माण कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में छूट दी गई है जिसके अनुसार

निजी निर्माण कार्य की सशर्त अनुमति होगी। श्रमिकों को मास्क पहनना फिजिकल डिस्टेंसिंग और नियमित रूप से सैनिटाइजर का उपयोग कर एवं कोविड-19 के गाइडलाइनों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

निर्माण सामग्रियों एवं त्रिपाल (प्लास्टिक शीट) से संबंधित दुकानों का संचालन का अनुमति सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें