महासमुन्द : अंग्रेजी शराब शौकीनों को करना होगा और इंतजार - CG Sandesh

महासमुन्द : अंग्रेजी शराब शौकीनों को करना होगा और इंतजार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी,जिसमे सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान सहित देसी विदेशी मदिरालय भी पूर्ण रूप से बंद किया गया था कोरोना पाजीटिव मामले में संक्रमण की रफ्तार थमते ही जहां शासन देशी शराब दुकानों को शराब बिक्री के लिए अनुमति प्रदाय की है वहीं अंग्रेजी शराब के मामले में सरकार राहत देने के मूड में नहीं है।

कवासी लखमा के अनुसार अभी अंग्रेजी शराब के शौकिनों को दुकान खुलने के मामले में और इंतजार करना होगा।

कोरोना मामलों में कमी आने के बाद और समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ही सरकार अंग्रेजी शराब दुकान खोलने के मामले में अंतिम निर्णय लेगी।


अन्य सम्बंधित खबरें