जशपुर  : पत्थलगांव के लखझार, बगीचा और कांसाबेल कोविड केयर से... - CG Sandesh

जशपुर : पत्थलगांव के लखझार, बगीचा और कांसाबेल कोविड केयर सेंटर में मरीजों को स्वस्थ्य रखने के लिए कराया जा रहा है योग

कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन और एसडीएम पत्थलगांव श्री योगेन्द्र श्रीवास के दिशा निर्देश में पत्थलगांव के लखझार कोविड-केयर सेंटर में मरीजों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखने के लिए बीएमओ जेम्स मिंज के द्वारा प्रातः कालिन मरीजों को योगा अभ्यास करवाया जा रहा है। मरीज स्वेच्छा से सुबह उठकर योगा में शामिल हो रहे हैं और नियमित योगाभ्यास करते हैं।

इसी प्रकार बगीचा विकासखंड में एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी के दिशा निर्देश में कांसाबेल और बगीचा के कोविड केयर सेंटर में संगीत के साथ योगा अभ्यास करावाया जा रहा है। मरीजों को कोविड-केयर सेंटर में घर जैसा माहौल देने के लिए पौष्टिक भोजन, मनोरंजन के साधन के साथ योगा क्लास की सुविधा भी दी जा रही है। बगीचा विकासखंड के बीएमओ आर.एन.दुबे और कासंाबेल विकासखंड के बीएमओ संध्या रानी टोप्पों के द्वारा भी मरीजों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर निगरानी रखी जा रही है और मरीजों का कोरोना टेस्ट करके कोविड केयर सेंटर में रखकर उनको बेहतर ईलाज की सुविधा दी जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें