बागबाहरा : बोनस पैसा को लेकर भतीजा से मारपीट, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बागबाहरा : बोनस पैसा को लेकर भतीजा से मारपीट, मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम खोपली मे बोनस पैसा को लेकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

राकेश पटेल ने पुलिस को बताया कि उसके पिताजी लोग दो भाई है । उसके दादाजी के नाम मे सामुहिक रुप से करीब 5 एकड खेत है जिसे उसके दादाजी उसके पिता जीवल लाल एवं बडे पिता बेनुधर पटेल दोनो को दो-दो एकड खेत बांट दिये है जिसे उसके पिता एवं बडे पिता अलग -अलग कमाते है पुरे जमीन का पटटा उसके दादाजी के नाम से होने से धान की ब्रिकी उन्ही के नाम से होता है एवं पैसा तथा बोनस को उसके पिताजी बडे पिताजी आपस मे बांटते है किन्तु उसके बडे पिताजी काफी दिनो से बोनस का पैसा मुझ अकेले को दो कहकर विवाद करते आ रहे है. 31 मई 2021 को उसी बोनस पैसा को लेकर वे लोग बराबर-बराबर बांटेगे बोले तो उसके बडे पिताजी बेनुधर पटेल अकेले लुंगा कहकर उसके पिताजी दादाजी के साथ काफी विवाद झगडा किये थे इसी बात को लेकर आज दोपहर करीब 2.30 बजे उसके बडे पिताजी उन लोगो को काफी गाली गलौच कर पुरा पैसा मुझे नही दोगे तो तुम लोगो को मारपीट करुंगा जान से मार दुंगा कहकर धमकी दे रहे थे जब राकेश पटेल उन्हे जाकर हमेशा ऐसा गाली गलौच क्यो करते हो कहकर बोला तो वह तुम ज्यादा बोलते हो कहकर उसे मां बहन की गंदी -गंदी गाली गलौच देकर एक बांस के डण्डे मे लगे लोहे के बरछी (टेटु) से मारपीट किये जिससे उसके गले के नीचे छाती के पास चोट लगकर खुन बहने लगा वह बचाव बचाव चिल्लाया तो उसके दादा, दादी जगतराम, हेमकुंवर एवं बडे भैया इंद्रकुमार आकर बीच बचाव किये है फिर भी उसके बडे पिता बेनुधर ने जान से मार दुंगा कहकर धमकी दे रहे थे ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें