महासमुंद : लडकियों को क्यो परेशान कर रहा है कहने पर लकडी से ... - CG Sandesh

महासमुंद : लडकियों को क्यो परेशान कर रहा है कहने पर लकडी से मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम घोंघीबाहरा में लडकियों को क्यो परेशान कर रहा है कहने पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.

झुनउ राम ने पुलिस को बताया कि वह 26 मई 2021 को अपने बेटी अमरिका ध्रुव के घर जो घोंघीबाहरा के बंजारी पारा में ही रहती है के यहां गया था और वही रूका था कि 28 मई 2021 को शाम लगभग 09.30 बजे नंद कुमार ध्रुव शराब के नशे में आकर लड़कियों को परेशान करने लगा तो उसके द्वारा लडकियों को क्यो परेशान कर रहा है कहने पर नंद कुमार ध्रुव आवेश मे आकर तू कौन होता है मुझे मना करने वाला कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मे रखे लकडी के वस्तु से मारपीट किया, जिससे उसके सिर एवं पीट मे चोट लगा है, घटना को हीरालाल ध्रुव, दुर्गा ध्रुव देखे सुने व बीच बचाव किये है। ईलाज हेतु उसे जिला अस्पताल महासमुन्द मे भर्ती कराये थे। नंद कुमार के इस कृत्य से वह काफी भयभीत एवं डरा हुआ है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें