महासमुंद : किसान कृषि केन्द्र के पास से मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत किसान कृषि केन्द्र के पास से मोटर सायकल चोरी जिस पर मामला दर्ज किया गया है.
तेजराम चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06GE 6269 से 15 अप्रैल 2021 को सुबह करीबन 07.30 से 08.30 के मध्य सब्जी लेने महासमुंद आया था वह अपनी मोटर सायकल 06GE 6269 को बाजार वार्ड किसान कृषि केन्द्र के पास खड़ी कर सब्जी लेने गया था, सब्जी लेकर वापस आकर देखा तो जहां उसका मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GE 6269 खड़ी थी वहां नही था आसपास पता किया पता नही चला उसका मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GE 6269 किमती करीबन 12000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें