महासमुंद : तेज गति अल्टो कार ने वेगानार के कंडेक्टर साईड को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत सोनी एम्पोरियम दुकान के सामने तेज गति अल्टो कार ने वेगानार के कंडेक्टर साईड को ठोकर मारी मामला दर्ज किया गया है.
राकेश सोनी ने पुलिस को बताया कि कांग्रेस चौक के पास उसका स्वयं का सोनी एम्पोरियम नाम से दुकान है। 06 अप्रैल 2021 को प्रतिदिन की तरह वह अपने दुकान के सामने कार वेगानार क्र0 CG 04 H 6676 को खड़ा किया था और दुकान के उपर उसका घर है जहां वह अपने परिवार के साथ सो रहा था तभी रात करीबन 12.30 बजे अल्टो कार क्र0 CG 04 JF 9663 के चालक द्वारा अपने अल्टो कार को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसके खड़े वेगानार कार को कंडेक्टर साईड के तरफ ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया। जिससे उसका वेगानार कार का कंडेक्टर साईड का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया है। किसी प्रकार का जन हानि नही हुआ है। उक्त अल्टो कार का मालिक द्वारा गाड़ी बनवाकर देने का वादा किया था लेकिन आज तक न ही गाड़ी बनवाया न ही सामने आया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.