पिथौरा : गोठान से 27 बोरी कम्पोस्ट खाद चोरी, मामला दर्ज.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम सेवैया कला गोठान से 27 बोरी कम्पोस्ट खाद चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
भानू प्रताप बसंत ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सेवैया कला के गोठान समिति के अध्यक्ष पद पर पदस्थ है. उसके गांव सेवैया कला का गोठान गांव से करीबन 02 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है गोठान में ग्राम सेवैया कला की महिला स्वसहायता समूह के द्वारा वर्मी कम्पोस्ट / सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जाता है । महिला स्वसहायता द्वारा 27 बोरी 30 किलो ग्राम वाली बोरी में कुल 810 किलो ग्राम कीमती 8100/- रूपये कम्पोस्ट खाद तैयार कर गोठान की टंकी में रखे थे, 30 मई 2021 को दोपहर करीबन 02/00 बजे महिला स्वसहायता समिति के लोग अध्यक्ष अबीदा बी, सूरजो बाई, पंच मोंगर बाई आदि लोग गोठान में काम करके वापस घर आ गये थे गोठान में कोई नहीं था. 31 मई 2021 को सुबह 08/00 बजे गोठान में कम्पोस्ट खाद तैयार करने के लिये गये तब देखे की टंकी में रखे 27 बोरी कम्पोस्ट खाद नहीं था तब सचिव ज्योति कुमार द्वारा फोन से उसे चोरी होने की सूचना दी गयी, तब वह जाकर देखा तो गोठान की टंकी में रखे 27 बोरी 30 किलोग्राम वाली बोरी में कुल 810 किलो कम्पोस्ट खाद कीमती 8100/- रूपये नहीं था उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.