पिथौरा : 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जप्त.

पिथौरा पुलिस ने 01 जून 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गोडबाहल चौंक में बीसेराम ध्रुव नामक व्यक्ति रोड किनारे चना मुर्रा की ठेला लगाकर लोगों को शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर जाकर रेड किया । मौके पर बीसेराम ध्रुव उपस्थित मिला, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये । बीसेराम ध्रुव के कब्जे से एक 180 एमएल वाली शीशी में भरी करीबन 50 एमएल देशी प्लेन मदिरा कीमती 30/- रूपये, 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया । आरोपी बीसेराम ध्रुव पिता स्व. पुनित राम ध्रुव उम्र 50 वर्ष साकिन अर्जुनी थाना पिथौरा का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट पाये से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

इसी तरह पुलिस ने 01 जून 2021 को आरोपिया सावित्री बाई कोडाकू पति स्व. सनतराम कोडाकू उम्र 40 वर्ष निवासी सुंदरगढ टेका थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 800 रूपये को जप्त कर कार्यवाही किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट पाये से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।



अन्य सम्बंधित खबरें