साकंरा : साड़े सात लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

साकंरा : साड़े सात लीटर महुआ शराब जप्त.

साकंरा पुलिस ने 01 जून 2021 को मुखबीर के सूचना मिली कि एक व्यक्ति चैनडीपा आरबीचीप कच्ची रास्ता बांस पेंड के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर शराब रेड कार्यवाही किया तो आरोपी देवगुन यादव पिता भोलाराम यादव उम्र 36 साल साकिन आरबीचीप मेन थाना सांकरा जिला महासमुन्द के कब्जे से एक पीले रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में लगभग 04 लीटर 500 ML देशी महुआ शराब किमती 900 रूपये का रखा मिला.

इसी तरह पुलिस को मुखबीर के सुचना मिली कि एक व्यक्ति जरहापुलिया के पास ग्राम छुवालीपतेरा अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को अवैध शराब रखे रंगे हाथ पकड़ा उससे पुछताछ करने पर अपना नाम अनिल दास पिता लक्ष्मण दास उम्र 19 वर्ष साकिन छुवालीपतेरा थाना सांकरा जिला महासमुंद का होना बताया। आरोपी के द्वारा एक सफेद रंग के 05 लीटर जरीकेन में 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 600 रूपये को जप्त किया गया.

दोनों आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 34(1)क आबकारी एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।



अन्य सम्बंधित खबरें