तुमगांव : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवा... - CG Sandesh

तुमगांव : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

तुमगांव पुलिस 01 जून 2021 को मुखबिर से सुचना मिला कि तुमगांव गाडाघाट रोड किनारे लोचन पटेल अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये अनुसार लोचन पटेल के चखना दुकान में जाकर रेड किया, जो अपने चखना दुकान में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था । शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, मौके पर लोचन पटेल पिता नंदकुमार पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड नं 06 बाजारपारा तुमगांव थाना तुमगांव शराब पिलाते हुए मिला।

जिसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन मदिरा 180 ML वाली में करीबन 60 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें