बागबाहरा : हेल्थ वैलनेस सेंटर का संसदीय सचिव के हाथों से हुआ शुभारंभ
बागबाहरा शहर के झलप चौक में आज छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के कर कमलों से हेल्थ वेलनेस सेंटर आफिस का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जैसे ही श्री यादव का काफिला वैलनेस सेंटर के उद्घाटन के लिए पहुंचा। श्री यादव का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
तत्पश्चात फीता काटकर श्री यादव के द्वारा इस हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी बागबाहरा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर , ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद, नगर पालिका परिषद के पार्षद राम कुमार ठाकुर, मंता यादव । पालिका परिषद के एल्डरमैन गण विष्णु महानंद, युवा एल्डरमैन राहुल सलूजा, सिकंदर ठाकुर नवनीत सलूजा। पार्षद प्रतिनिधि ताम्रध्वज बघेल। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश सोनी, गणेश शर्मा देवेश साहू, लखबीर छाबड़ा, रमेश साहू ,गिरीश पटेल के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।