संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव के अनुशंसा पर हुआ परसुली धान खरी... - CG Sandesh

संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव के अनुशंसा पर हुआ परसुली धान खरीदी केंद्र में बोर खनन

कोमाखान ग्राम परसुली में नव र्निर्मित धान खरीदी केंद्र में पानी की पर्याप्त व्यस्था को ध्यान में रखते हुए संसदीय सचिव स्थानीय विधायक द्वारिकाधीश यादव के अनुशंसा एंव प्रयास से कोमाखान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परसुली के नवनिर्मित धानखरीदी केंद्र में बोर खनन का कार्य सम्पन्न हुआ,पर्याप्त बोर खनन से पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने से धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों को अब पानी की समस्या नही होगी।

जिसके लिए स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशोर चतुर्वेदी,एवन कुर्रे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमाखान संतोष पटेल,प्रदीप यादव,तूफान दीवान, सरपंच प्रतिनिधि आनंद चक्रधारी उपसरपंच भोज चक्रधारी परकोम सरपंच चिंतामणि चन्द्राकर परसुली पंचायत के पंच गण सोसाइटी प्रबंधक तेज लाल साहू ऑपरेटर राजेश पटेल एवं क्षेत्र के किसान गण उपस्थित रहे एवं सभी ने संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव के प्रयास के लिए आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।


अन्य सम्बंधित खबरें