महासमुन्द : बढ़ती महंगाई के खिलाफ, आप" ने किया विरोध प्रदर्शन - CG Sandesh

महासमुन्द : बढ़ती महंगाई के खिलाफ, आप" ने किया विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी महासमुंद जिला के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुरुवार को पेट्रोल पम्पों, गैस एजेंसी व किराना की दुकानों के सामने तख्ती पकड़ कर लाकडाउन का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और लोगों से महंगाई के मुद्दे पर बात रखी। जहां लोंगो ने मुखर होकर विरोध दर्ज कराया। कहा कि अगर छत्तीसगढ़ सरकार व केंद्र सरकार महंगाई कम करने को लेकर ठोस नीति नहीं बनाती हैं तो पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हल्ला बोल करेंगे।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा महंगाई के खिलाफ उचित नीति नहीं बनाने के कारण प्रदेश की जनता महंगाई से भारी त्रस्त है।केंद्र में जब से मोदी सरकार ने देश की बागडोर सम्हाली है तब से डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस से लेकर दैनिक जीवन की किराना सामानों की कीमतें नए आयाम स्थापित करती चली जा रही हैं। महंगाई मानो थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां तक की हर छोटे, मझोले परिवार को प्रभावित करने वाली जरूरी चीजें सहित दवाइयों की कीमत भी आसमान पर है। जरूरी वस्तुओं के बढ़े दाम और कलाबाारी से लोग हलाकान हैं। उन्होंने कहा कि इस मसले पर आप जनता के के साथ है। हर मोर्चे पर इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भूपेन्द्र चंद्राकर, अभिषेक जैन, संजय यादव, सेवाराम साहू,आशिक हुसैन, संतोष चंद्राकर, सकील खान,भूषण सिन्हा, सुजीत बंसल,योगेश राणा,लेखराम साहू,खम्हण ध्रुव,भीखम साहू,हेमलाल साहू,भुनेश्वर साहू,मिनाक्षी ठाकुर,सुषमा चौहान, चंदा यादव,गोदावरी चंद्राकर,मुरारी प्रधान,प्रवीण सतपती,ईश्वर भारद्वाज,अजहर खान,गुरुचरण विशाल,योगेश राणा,नन्द लाल बारीक,गौतम नेताम,विमल लाल,करीम खान,संतोष पटेल,देवा राम दिवान,कैलाश जैन,आशीष वाकड़े,उदय राम निषाद,रेवाराम धीवर,गिरवर यादव ,नील सिंग ठाकुर आदि आप कार्यकर्ता शामिल रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें