बागबाहरा : शराब के नशे मे ट्रक चालक ने ट्रेक्टर, 112 वाहन एवं मोटर सायकल को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
बागबाहरा थाना अंतर्गत देवाशिष स्कुल के सामने शराब के नशे मे ट्रक चालक ने ट्रेक्टर, 112 वाहन एवं मोटर सायकल को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवर्धन साहू ने पुलिस को बताया कि वह आरक्षक के पद पर पदस्थ है. वर्तमान मे डायल 112 वाहन मे 20 फरवरी 2021 से डियुटी कर रहा है. 02 जून 2021 को उसकी डियुटी रात्रि 22.00 बजे से सुबह 06.00 बजे तक थी उसके साथ चालक डिेगेश्वर सिन्हा चालक क्रमांक 490 डियुटी मे था रात्रि मे 01.00बजे से 05 बजे तक रात्रि पेट्रालिंग रहता है पेट्रोलिंग करने निकले थे पेट्रोलिंग करते आरटीओ बेरियर पहुचे वहां से वापस आ रहे थे पूर्व मे देवाशिष स्कुल बागबाहरा के आगे NH 353 मेनरोड पर मेटाडोर 407 गोल्ड क्रमांक OD 17 V 1542 जिसमे परचून(किराना सामान) समान भरा था पलट गया था जिसे थाना बागबाहरा के पुलिस स्टाफ द्वारा यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर पलटी हुई मेटाडोर के समान को 409 ट्रक क्रमांक CG 04 JB 8369 मे अनलोड करा रहे थे. अनलोड होने के पश्चात एक सिल्वर रंग की आयसर ट्रेक्टर सोल्ड से पलटी 407 को खडी कर रहे थे गाडी खडी होने के बाद ट्रेक्टर चालक रमन अपनी ट्रेक्टर को ट्राली मे लगा रहा था उसी समय वह अपने डायल 112 वाहन को थाना स्टाफ की सहायता के लिये खडे किया ही था उसी समय खोपली की ओर से एक ट्रक क्रमांक CG 04 M 8050 काफी तेज रफ्तार से आया ट्रक के चालक प्रमोद विश्वकर्मा पिता राम प्रीत उम्र 34 साल साकिन नेबुआ नवरंगीय थाना नेबुआ नवरंगीय जिला कुसीनगर उत्तरप्रदेश अपने ट्रक को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और पहले खडी आयसर ट्रेक्टर
बिना नंबर वाली को ठोकर मारा और ट्रेक्टर को घसीटते हुए खडी डायल 112 वाहन क्रमांक CG 03 7056 को भी ठोकर मारा ठोकर मारने से डायल 112 वाहन रोड से लगभग 30 मीटर दुरी मे फेंका गया है एवं वहां पर ट्रेक्टर मालिक नरेन्द्र साहू की मोटर सायकल CG 06 GQ 1779 खडी थी उसको भी घसीटते हुए ले गया है दुर्घटना मे ट्रेक्टर चालक रमन के सिर ,कंधा , सीना एवं शरीर के अन्दुरुनी भाग मे चोट लगा है एवं डायल 112 वाहन क्रमांक CG 03 7056के चालक डिगेश्वर सिन्हा के दाहिना हाथ मे गंभीर चोट लगा है एवं उसके सिर के पीछे भाग मे, दाहिने पैर के टखना के पास चोट लगा है एवं समान को लोड अनलोड कर रहे लेवर कुबेर साहु पिता नवीन साहू उम्र 19 साल साकिन बरगढ उडीसा,मुरलीधर पिता बबलु उम्र 22 साल बरगढ उडीसा ,हलधर साहु पिता चोवाराम साहू उम्र 21 साल साकिन बरगढ उडीसा ,भुवन यादव साकिन ढांक एवं अन्य को भी चोट लगा है आयसर ट्रेक्टर सोल्ड एवं डायल 112 वाहन क्रमांक CG 03 7056 ,मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 1779 तीनो वाहन पुरी तरह से क्षतिगस्त हो गया है घटना को थाना बागबाहरा के पुलिस स्टाफ समान लोड अनलोड करने वाले कुबेर साहु ,मुरलीधर ,हलधर साहू ,भुवन यादव,एवं उपस्थित महेन्द्र साहू , दुर्योधन बरिहा , दुर्योधन साहू , होलो साहू एवं मुर्तज्जर उपस्थित चालक परिचालक देखे सुने है घटना के समय ट्रक क्रमांक CG 04 M 8050 का चालक प्रमोद विश्वकर्मा काफी शराब के नशे मे था जिसका डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया है जिसमे डाक्टर द्वारा चालक को शराब पीना लेख किया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC, 338-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.