पटेवा : शराब के नशे में दुकान में आकर गाली गलोच मारपीट, मामला दर्ज.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम अमोरी में शराब के नशे में दुकान में आकर गाली गलोच, मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.
नरेन्द्र चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अमोरी में रहता है । गांव में सड़क किनारे उसका मुर्गा कटिंग का दुकान है । 03 जून 2021 को दोपहर करीब 02/00 बजे दुकान में अंजोर बरिहा था, वह अपने घर में था । अंजोर बरिहा फोन करके बताया कि गांव का खिलावन ध्रुव शराब के नशे में दुकान में आकर उसके साथ गाली गुप्तार कर रहा है । सूचना पाकर वह अपने मुर्गा कटिंग दुकान में आया तब देखा खिलावन ध्रुव उसके दुकान के पास गंदी गंदी गाली गुप्तार कर रहा था तब वह उसे गाली देने से मना किया तब उसके साथ भी मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तथा दुकान में काम करने वाले अंजोर बरिहा के साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट किया है तथा दुकान में रखे सामान को बाहर फेंक कर नुकसान पहुंचाया तथा दुकान के सामने खड़े मोटर सायकल को गिराकर नुकसान पहुंचाया है । घटना को गांव के केवरी बरिहा एवं आस पास के लोग देखे है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 427-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.