पटेवा : कार ने मोटर सायकल को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
पटेवा थाना अंतर्गत कार ने मोटर सायकल को ठोकर मारी मामला दर्ज किया गया है.
पवन निराला ने पुलिस को बताया कि वह 09 अप्रैल 2021 को शादी कार्ड बांटने उसके भाई का लड़का रेशम लाल निराला के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 3162 से शादी कार्ड बांटने ग्राम रामाडबरी से छिन्दौली होते झलप जा रहे थे कि करीबन 02/00 बजे NH 53 रोड ग्राम छिन्दौली चौक में पहुंचे थे उसी समय रायपुर पटेवा की ओर से आ रही कार क्रमांक CG 13 AG 8428 के चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से उसके मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया । जिससे मोटर सायकल सहित गिर गये । एक्सीडेन्ट से उसके दोनो हाथ, दोनो पैर, पेट एवं पीछे कमर में चोट आया था तथा उसके साथ बैठे रेशम लाल निराला के दाहिना हाथ कंधा में चोट आया था तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया । एक्सीडेन्ट करने के बाद वाहन कार क्रमांक CG 13 AG 8428 का चालक अपने कार को लेकर भाग गया । एक्सीडेन्ट को भीखम धृतलहरे एवं आने जाने वाले लोग देखे है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.