तुमगांव : घर का ताला तोडकर चोरी, मामला दर्ज.
तुमगांव थाना अंतर्गत भाठापारा में घर का ताला तोडकर चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
शत्रुघन निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि वह भाठापारा तुमगांव का रहने वाला है । मजदूरी का काम करता है । 02 जून 2021 को प्रात: करीबन 11 बजे भाठापारा तुमगांव से अपने घर में ताला लगाकर ग्राम बरेकेल खुर्द उसके बेटा बहू के यहां गया था, जो 03 जून 21 के शाम करीबन 04.30 बजे वापस अपने घर भाठापारा तुमगांव आया तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला था । अंदर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान इधर उधर बिखरा पडा था । पेटी का ताला भी टूटा हुआ था और पेटी के अंदर रखे करीबन 30,000 रूपये नगदी रकम तथा चांदी का पायल 02 जोडी वजनी करीबन 122 ग्राम कीमती 5250 रूपये , सोने का टाप्स 01 जोडी वजनी 1.500 मिलीग्राम कीमती 5200 रूपये , सोने का लाकेट 2 नग वजन 1 ग्राम कीमती 3500 रूपये , चांदी का ऐंठी 01 जोडी कीमती 314 रूपये कुल कीमती 14264 रूपये जुमला कीमती 44264 रूपये को कोई अज्ञात चोर घर के अंदर घुसकर दरवाजा में लगे ताला को तोडकर तथा पेटी में लगे ताला को तोडकर उपरोक्त चीजों को चोरी कर ले गया है।
जिसका आसपास पता तलाश किया, पता नहीं चला। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।