तेन्दुकोना : सराईपाली से 03 जुआरी पकडाए.
तेन्दुकोना पुलिस को 03 जून 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सराईपाली में भोजराम साहू के घर के सामने स्ट्रीटलाईट के नीचे कुछ लोग ताश के 52 पत्ती से रूपये पैसे का दाव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे हैं पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम सराईपाली में भोजराम साहू के घर के सामने स्ट्रीट लाईट के नीचे चटाई बिछाकर आरोपी 01- घनश्याम चौहान पिता तेजराम चौहान उम्र 38 साल 02- आशाराम साहू पिता सुखराम साहू उम्र 36 साल 03- लोकनाथ साहू पिता मिलन सिंह साहू उम्र 40 साल साकिनान सराईपाली को ताश के 52 पत्ते से रूपये पैसे का दाव लगाकर हारजीत का जुआ खेलते हुए घेराबंदी कर पकडे जिनके पास एवं फड से नगदी रकम 1610 रूपये, ताश के 52 पत्ते तथा एक प्लास्टिक बोरी का चटाई को जप्त किया गया.
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।