सांकरा : ओव्हर ब्रिज के नीचे से 08 किग्रा गांजा जप्त. - CG Sandesh

सांकरा : ओव्हर ब्रिज के नीचे से 08 किग्रा गांजा जप्त.

सांकरा पुलिस की टीम 04 जून 2021 को वाहन चेकिंग हेतु NH 53 रोड़ परसवानी चौक ओव्हर ब्रिज के नीचे सांकरा जाकर वाहन चेकिंग कर रहा था कि उसी दौरान परसवानी की ओर से एक लाल रंग की मो0सा0 प्लेटिना जिसका नम्बर CG 06 E 7463 को ईशारा करके रोककर चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम गौरचंद नायक पिता गणेशराम नायक उम्र 42 साल साकिन जामजुरी थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा का निवासी बताया शंका होने पर मोटर सायकल के पीछे बंधाये एक सफेद रंग की प्लास्टिक झोला में भरा भुरे भुरे रंग के टेप लपटा मादक पदार्थ जैसे गांजा का पैकेट दिखा गांजा रखे होने के संदेह पर मोटर सायकल चालक गौरचंद नायक उक्त पदार्थ के संबंध में पुछताछ करने पर उसने प्लास्टिक सफेद रंग की झोला में भरे पदार्थ को गांजा होना बताया.

आरोपी के कब्जे से 1. एक प्लास्टिक झोला सफेद रंग में भरा हुआ खाकी रंग की टेप से लपटा हुआ 8 पैकेट मादक पदार्थ कुल वजन 8 किग्रा कीमती 80,000 रूपये 2. एक प्लेटिना मो0सा0 लाल रंग का क्रमांक CG 06 E 7463 कीमती 30,000 रूपये 3. एक सैमसंग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 5000 रूपये कुल जुमला किमती 115000 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(B) NDPS Act. का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें