बागबाहरा : देश मे बढ़ते महंगाई और केंद्र  सरकार के कुनीतियों ... - CG Sandesh

बागबाहरा : देश मे बढ़ते महंगाई और केंद्र सरकार के कुनीतियों के खिलाफ काँग्रेशियों ने तख्ती पकड़ कर किया विरोध


प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मोहन मरकाम,जिला कांग्रेस प्रभारी कन्हैया अग्रवाल,जिला कांग्रेस कमेटी महामुन्द जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर के आह्वान एंव संसदीय सचिव खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन में देश मे अनियंत्रित रूप से बढ़ रहे महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के काँग्रेशियों ने तख्ती पकड़ कर अपने घर पर ही एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल ने केंद्र में बैठे मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कहा कि पूरा देश कोरोना महामारी के भयानक स्थिति से गुजर रहा है,
देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है ऐसे में केंद्र सरकार की भ्र्ष्ट नीतियों के कारण ही आज देश महंगाई की मार झेल रही है,55 से 60 रु में मिलने वाला पेट्रोल डिजल आज 100₹ हो गई है,घरेलू गैस आज 1000 रु तक पहुंच गई है

जिससे घर के रसोई का बजट बिगड़ गया है,जिससे देश के गरीबमजदूर और मध्यम वर्ग के परिवारों को बहुत सारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है,मोदी सरकार द्वारा चुनाव से पहले किये गए लोक लुभावन वादे सिर्फ एक दिखावा भर रह गया है और मोदी सरकार को सिर्फ बड़े बड़े व्यापारी उद्योगपतियों के तिजोरी भरने में लगी है,वही देश के मध्यम और गरीब परिवार कमर तोड़ मंहगाई से उबर नही पा रही।

दूसरी ओर भाजपा के बड़े नेता का बयान आना की कांग्रेसियों को अगर पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम महंगा लग रहा है तो,अन्न जल त्याग दे मोटर गाड़ी का त्याग कर पैदल चलना शुरू कर दे तो महंगाई पर काबू पा लेंगे,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी का यह बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।केंद्र सरकार देश मे मूलभूत जैसे वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी कर कुम्भकर्णी निद्रा में सो रही है ,और दूसरी ओर देश विकास विकास पथ पर अग्रणी है,मोदी है तो मुमकिन है, जैसे नारा लगवा कर भ्रामक प्रचार कर देशवासियों को गुमराह करने में लगी है।

हम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के सभी कांग्रेस जन मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ है और उसके नीतियों का बहिष्कार करते है ,समय रहते महंगाई पर केंद्र सरकार नियंत्रण नही करती है तो हम कांग्रेसी सड़को पर उतर कर उग्र आंदोलन करने बाध्य रहेंगे।एक दिवसीय धरना में मुख्य रूप से संसदीय सचिव स्थानीय विधायक द्वारिकाधीश यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चन्द्राकर, प्रदीप यादव,तूफान दीवान,मनोहर ठाकुर,किशोर चतुर्वेदी, प्रेम सिंह ठाकुर,एवन कुर्रे गोलू जैन,कोमल साहू,रेवाराम ठाकुर,गौरीशंकर,राहुल श्रीवास नीलकंठ दीवान,धनराज ठाकुर,भुवन साहू,भय्याराम यादव,जितेन्द्र छत्री,सहित सभी कांग्रेस जन एक दिवसीय धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना में शामिल हुए।


अन्य सम्बंधित खबरें