पिथौरा : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेताओं द्वारा वृक्षारो... - CG Sandesh

पिथौरा : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया

पिथौरा- आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं द्वारा समीपस्थ ग्राम खुसरूपाली में वृक्षारोपण कर जनता को दिया संदेश आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं. पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती. ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री आशीष शर्मा,पूर्व मंडल महामंत्री अजय खरे,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलूजा, संजय सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो,बीरसिंह दीवान ,सोहन दिवान,बीरबल दीवान,यमुना मनीष, अर्जुन,आशीष दिवान ,लेमन आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें