पिथौरा : देश में दिनोंदिन बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई
पीसीसी के निर्देशानुसार व बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व व ब्लाक अध्यक्ष करन सिंह दीवान के मार्गदर्शन मे खल्लारी विधानसभा के पिथौरा ब्लाक के धनोरा पोलिंग बूथ में महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।जिसमें मुकेश यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि कर रही है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई है।
केंद्र की मोदी ने अच्छे दिन का सपना दिखाकर केंद्र में सरकार बनाई है, लेकिन केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश की आर्थिक स्थिति गर्त में चली गई है, जिसके चलते पूरा देश महंगाई की मार झेल रही है।इस महंगाई की विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ खल्लारी विधानसभा के धनोरा पोलिंग बूथ एवं अन्य ग्रामों में जाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों को उजागर किया।
विरोध प्रदर्शन में लेखराम दीवान सभापति जनपद पंचायत पिथौरा डा. पवन साहू उपसरपंच घोंच, अवधराम दीवान, सुरेश ध्रुव, रितेश देवदास, कुमार दीवान, धनेश्वर निषाद, संतोष साहू, राजा दीवान, रितेश पटेल, ढेलराम दीवान एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।बढ़ती महंगाई के विरोध में उतरे कांग्रेसीप्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं महासमुंद जिला प्रभारी संगठन कन्हैय्या अग्रवाल के निर्देशानुसार देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता ने धरना-प्रदर्शन किया।
इसी कड़ी में संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर एवं रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महासमुंद के नेतृत्व में महासमुंद के 13 ब्लाक अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलु निषाद, खिलावन साहू, पुष्पेंद्र पटेल, करन दीवान, भूपेंद्र ठाकुर, रवि निषाद, संतोष पटेल, विजय साहू, रवि कश्यप, आरएन आदित्य, जितेंद्र सिदार, बलराम भोई ने अपने-अपने ब्लाक में बूथ लेवल पर कार्यकर्ता, नेताओं एवं पदाधिकारियों ने घरों एवं कार्यालय के बाहर बैठकर महंगाई पर अपना विरोध दर्ज किया।
अन्य सम्बंधित खबरें