महासमुंद : 18 पौवा देशी शराब व 04 लीटर महुआ शराब जप्त.
महासमुंद पुलिस को 05 जून 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एकता चौक के पास महासमुन्द में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर जहां एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम गोविंद दास मानिकपुरी पिता स्व0 रामूदास मानिकपुरी उम्र 25 साल सा0 वार्ड नं0 12 पिटियाझर थाना व जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.
संदेही के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 18 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 ML जुमला 3240 ML कीमती 1440 रूपये का रखे मिला. आरोपियों का का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि नयापारा नर्सरी के पास महासमुन्द में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस की टीम नयापारा नर्सरी के पास महासमुन्द जहां एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा था जिसे घेराबंदी कर पकड़े जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम संतोष पटेल पिता उषत राम पटेल उम्र 31 साल साकिन वार्ड नं 07 संतोषी मंदिर के पास महासमुन्द का रहने वाला बताया. संदेही संतोष पटेल के कब्जे से एक सफेद रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक् जरिकेन के अंदर 04 लीटर हाथ भठ्ठी से निर्मित महुआ शराब भरी हुई किमती 400 रूपये का रखे मिला.
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।