पिथौरा : ट्रेक्टर लकडी को मेरे जमीन से हटा कहकर गाली गलौज कर मारपीट, मामला दर्ज.
थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम हरदी में ट्रेक्टर लकडी को मेरे जमीन से हटा कहकर गाली गलौज कर मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.
विजय कुमार अनंत ने पुलिस को बताया कि वह शिक्षक के पद पर पदस्थ है. 05 जून 2021 को सुबह करीबन 05/00 बजे के आसपास वह अपने ब्यारा में ट्रेक्टर से जलाऊ लकडी खाली करा रहा था, कि उसी बीच उसके गांव के विरेंद्र कुमार कश्यप पिता धरमू कश्यप ट्रेक्टर के पास आकर ट्रेक्टर लकडी को मेरे जमीन से हटा कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर उसके हाथ को पकड़कर मरोड दिया एवं तुम्हे जान से मार कर जमीन में गाड़ दूंगा कहकर धमकी दिया मारपीट करने से बांये हाथ की उंगली में दर्द हो रहा है । मारपीट करते देख गांव के मनीराम निषाद एवं साधूराम निषाद झगडा को देखे एवं छुडाये हैं ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.