पौधा लगाना ही इतिश्री नहीं उसका संरक्षण भी नितांत आवश्यक- द्... - CG Sandesh

पौधा लगाना ही इतिश्री नहीं उसका संरक्षण भी नितांत आवश्यक- द्वारिकाधीश यादव।

कल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विभिन्न संगठनों तथा लोगों के द्वारा लाखों पौधे लगाए गए। लेकिन क्या एक दिन या किसी दिन विशेष पर पौधा लगा देने से ही प्रकृति जो की मातृशक्ति है उसके प्रति हम सबकी जिम्मेदारी की इतिश्री हो जाती है? नहीं बिल्कुल नहीं।अपने द्वारा लगाए गए पौधों को संरक्षण प्रदान करना तथा उनकी बढ़ोतरी के लिए व्यवस्था करना भी नितांत आवश्यक है।


उक्त उद्गार रहे बागबाहरा के वन परीक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शरीक होने के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधानसभा के विधायक द्वारिकाधीश यादव के वृक्षारोपण करने पहुंचे श्री यादव ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि केवल विशेष अवसरों पर ही वृक्षारोपण करके हम अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते। हमें पूरे सालभर पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करने के लिए कार्यक्रम बनाने चाहिए तथा उसके उद्देश्यों का भी ध्यान रखना चाहिए । साथ ही साथ वृक्षारोपण के माध्यम से आसपास के वातावरण को सुन्दर बनाने और साफ-सफाई, पानी की बचत, बिजली का कम प्रयोग, जैविक और स्थानीय खाद्य पदार्थों का उपयोग, जंगली जीवन की सुरक्षा आदि बहुत सी गतिविधियों को कार्यरुप में बदलना चाहिए। ताकि अंधाधुंध कटाई से जो वनसंपदा हमारी नष्ट हो रही है उसमें कम से कम एक गिलहरी के समान हमारा अंशदान हो सके।

स्थानीय वन विभाग परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में वृक्षारोपण करने के पश्चात श्री यादव घुचापाली पहुंचे। जहां श्री यादव तथा कांग्रेस जनों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हीरा सेतराम बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नंदू चंद्राकर, गणेश शर्मा, राजेश सोनी , विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, एल्डरमैन विष्णु महानंद,नवनीत सलूजा , युवा एल्डरमैन राहुल सलूजा ,सरपंच घुचापाली रमेश चंद्राकर , लखबीर छाबड़ा, बड़ा खान, गिरीश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेश साहू , भक्त राम मांझी, विधायक प्रतिनिधि हबेलाल यादव , युवा कांग्रेस नेता खोमेश साहू , रमेश साहू , शुभम बाघ, तहसीलदार बागबाहरा, जनपद पंचायत सीईओ बागबाहरा, तथा विकास चंद्राकर वन परीक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें