तेन्दुकोना : 35 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

तेन्दुकोना : 35 लीटर महुआ शराब जप्त.

तेन्दुकोना पुलिस ने 05 जून 2021 को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग ग्राम सुखीपाली से बुन्देली आने वाले रोड से बिक्री हेतु अवैध महुआ शराब का परिवहन कर बुन्देली लाने वाले हैं पुलिस की टीम मुखबिर के बताये रास्ते बुन्देली सुखीपाली मार्ग की ओर रपटानाला बुन्देली पास घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब परिवहन करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों का इंतजार कर रहा था कुछ समय बाद एक मोटर सायकल ग्राम सुखीपाली तरफ से आते दिखा जिसे पास आने पर घेराबंदी कर रोककर देखा जिसमें दो व्यक्ति सवार थे दोनों मोटर सायकल के बीच में एक प्लास्टिक की बोरी में कुछ रखे थे जिनका नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चलाने वाले ने अपना नाम मुकेश कुमार टंडन उम्र 30 वर्ष तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम समारू लहरे उम्र 48 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बुन्देली फोकटपारा का होना बताये. आरोपीयों के संयुक्त कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे अलग अलग प्लास्टिक की जरकीन एवं बोतल में रखी कुल 14 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती करीब 3000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल HF डिलक्स कीमती करीबन 25000 रूपये को जप्त किया गया.

इसी तरह मुखबिर के सूचना पर राम नगर पारा में अपने घर बाडी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी से बना महुआ शराब रखे व्यक्ति पर कार्यवाही किया तो आरोपी सादराम सोनवानी पिता स्व0 रामप्रसाद सोनवानी उम्र 48 वर्ष साकिन बुन्देली रामनगर पारा के कब्जे से एक सफेद कलर के 15 लीटर वाली जरकीन में 15 लीटर एवं एक 02 लीटर वाली पीला कलर के जरकीन में 02 लीटर हाथ भट्टी से बना महुआ शराब 17 लीटर जुमला 17000ml कीमती 3500 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.

इसी तरह मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम घोघरा की ओर से एक व्यक्ति थैले में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु बगारपाली की ओर परिवहन कर रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी नीलसिंग ठाकुर पिता नरोत्तम ठाकुर उम्र 36 साल साकिन बगारपाली थाना तेन्दुकोना के कब्जे से एक जरीकेन में 04 लीटर महुआ शराब कीमती 800/- रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) (क) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें