महासमुंद : इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरी, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत गोलछा इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

धरम गोलछा ने पुलिस को बताया कि उसका गोलछा इलेक्ट्रानिक के नाम से स्टेशन रोड महासमुन्द में दुकान है। 04 जून 21 को अपनी दुकानदारी कर शाम 06.00 बजे दुकान बंद किया. अगले दिन 05 जून 21 को रोजाना की तरह अपनी दुकान गया लगभग 10.00 बजे दुकान का सटर खोलकर अंदर गया तो देखा की गल्ले में रखा एक जोडा सोने का झुमका पुरानी इस्तेमाली, दो नग मोबाईल सैमसंग, काचोडा कम्पनी का एव नगदी रकम 6000रू नही था तथा सब बिखरा पडा था तब देखा की दुकान की छत से लगा वेल्टिलेशन टूटा हुआ था जिससे कोई अज्ञात चोर उसके दुकान के अंदर प्रवेश कर उक्त सामान चोरी कर ले गया है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें