पिथौरा : मछली पकडने गये व्यक्ति का मोटर सायकल चोरी, मामला दर... - CG Sandesh

पिथौरा : मछली पकडने गये व्यक्ति का मोटर सायकल चोरी, मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम सुखीपाली में मछली पकड रहे व्यक्ति का मोटर सायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

खुशराम पटेल ने पुलिस को बताया कि 04 जून 2021 दिन शुक्रवार दोपहर करीबन 01/00 बजे वह ग्राम मेमरा के जाडामुडा तालाब में अपने मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक CG 06 PA 2864 में मछली पकडने गया था अपनी मोटर सायकल को तालाब के पार में खडी कर मछली पकडने तालाब के पानी में गया था मछली पकड कर लगभग 03/00 बजे वापस आकर देखा तो जहां वह अपनी मोटर सायकल को जहां खडी किया था वहां पर उसका मोटर सायकल नहीं था तालाब में और भी ग्राम मेंमरा एवं बाहर के व्यक्ति मछली पकड रहे थे तब वह वहां पर खडे व्यक्तियों से पुछताछ कर आसपास पता किया पता नहीं चला उसका मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक CG 06 PA 2864 कीमती करीबन 20,000/- रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें