तुमगांव : मासदा वाहन ने मोटरसायकल सवार को ठोकर मारी, मामला द... - CG Sandesh

तुमगांव : मासदा वाहन ने मोटरसायकल सवार को ठोकर मारी, मामला दर्ज.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम छपोराडीह में मासदा वाहन ने मोटरसायकल सवार को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

ज्ञान कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह 02 जून 21 के लगभग 08.30 बजे उसके पिताजी छबीराम साहू घर से ग्राम छपोराडीह जाने के लिए अपने मोटरसायकल सीडी डान क्रमांक CG 06 A 8551 से जा रहा था कि लगभग 11.00 बजे ग्राम छपोराडीह छपोरा तालाब के पास पहुंचा था कि सिरपुर की ओर से आ रही मासदा वाहन क्रमांक CG 04 JB 4648 का चालक अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके पिता को उसके मोटरसायकल सहित ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे उसके पिताजी के दाहिने पैर के पंजा व टकना में गंभीर चोट आई है तथा मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गया है। राहगीरों द्वारा डायल 112 को फोन करने पर डायल 112 के द्वारा ईलाज हेतू जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती किये थे । जो वहां से रिफर करने पर उचित ईलाज सर्व ट्रामा हास्पिटल रायपुर में ले जाकर ईलाज हेतू भर्ती किये है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें