बागबाहरा : संसदीय सचिव की अनुशंसा से 44 करोड़ 48 लाख 85 हजार के विभिन्न मार्गों के निर्माण कार्य हुए स्वीकृत।
छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधानसभा के लाडले द्वारिकाधीश यादव की अनुशंसा से विधानसभा क्षेत्र में 44 करोड़ 48 लाख 85 हजार के लागत से बनने वाले विभिन्न मार्गों के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं।
जिनमें से प्रमुखतः
1.बाघामुड़ा से बांस काटा देवरी मार्ग पुल पुलिया सहित 5 किलोमीटर 787.46लाख।
2.टेका से कोकनाझर तक बनने वाले 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के 592.44लाख।
3. आंवराडबरी -कोमा -कोल्दा- खुसरूपाली तक 6 किलोमीटर लंबाई वाले मार्ग के लिए 1529.44 लाख।
4. फुलवारी से कुलिया तक 2.30 किलोमीटर लंबाई वाले मार्ग के लिए 242.70 लाख।
5.सरकतोरा-जामपाली(पिथौरा) होते हुए nh53 तक 4 किलोमीटर लंबाई वाले मार्ग के लिए 602.60 लाख।
6.लामीडीह- गोंड़पाली -दादरगांव (पिथौरा) 4.90 किलोमीटर लंबाई वाले मार्ग के लिए 694.21 लाख।
इस प्रकार संसदीय सचिव की अनुशंसा से विधानसभा क्षेत्र में 44 करोड 48 लाख 85 हजार की लागत से विभिन्न ग्रामों को जोड़ने के लिए 29.24 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
उक्त ग्रामों को जोड़ने वाले सड़क निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संसदीय सचिव श्री यादव के प्रति ज्ञापित किया है।