बागबाहरा :  कॉलेज के निरीक्षण के लिए पहुंचे संसदीय सचिव। जनभ... - CG Sandesh

बागबाहरा : कॉलेज के निरीक्षण के लिए पहुंचे संसदीय सचिव। जनभागीदारी समिति की बैठक में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव आज बागबाहरा में स्थित शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय के निरीक्षण के लिए बागबाहरा पहुंचे। महाविद्यालय के निरीक्षण के पश्चात श्री यादव की अनुशंसा से निर्मित होने वाले कैंटीन की जानकारी ली तथा उसे शीघ्रातिशीघ्र प्रारंभ करते हुए पूरा करने का निर्देश दिया।तथा महाविद्यालय में होने वाले आवश्यक मरम्मत कार्य को तत्काल किए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के लिए निर्देश जारी किए ।

तत्पश्चात यादव महाविद्यालय में होने वाली जनभागीदारी समिति की बैठक में सम्मिलित हुए । उक्त बैठक श्री यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें महाविद्यालय के विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के सदस्य व ब्लॉक कांग्रेस शहर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, नवनीत सलूजा एल्डरमैन, दानदाता प्रतिनिधि अशोक अग्रवाल, अभिभावक प्रतिनिधि अजय ठाकुर, हरप्रीत छाबड़ा, नगर पालिका परिषद बागबाहरा के एल्डरमैन राहुल सलूजा, बड़ा खान, पूर्व छात्र प्रतिनिधि रुपेश गोयल, रोशन सोनी, अनुसूचित जाति प्रतिनिधि एल्डरमैन विष्णु महानंद, अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधि मनोहर ठाकुर, अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि देवेश साहू, गणेश शर्मा, एल्डरमैन सिकंदर ठाकुर, राजू चंद्राकर, युवा नेता खोमेश साहू, शुभम बाघ, गिरीश पटेल, शिक्षक प्रतिनिधि एसजी रात्रे सहायक प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा, महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति सचिव प्रभारी प्राचार्य बी एस ठाकुर, गजानन बुदेक , एल पी पटेल ,भूमिका शर्मा ,मरावी सर के साथ-साथ कॉलेज स्टाफ तथा बड़ी संख्या में नागरिक ग्रहण व कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें