महासमुंद :  दो ट्रक आपस में भिड़े, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : दो ट्रक आपस में भिड़े, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत ओव्हर ब्रीज पुलिया के पास दो ट्रक आपस में भिड़े जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रियाज पठान ने पुलिस को बताया कि वह कुरकुण्डी थाना घारगव जिला अहमद नगर महाराष्ट्र का निवासी है ट्रक ड्रायवर का काम करता है. 05 जून 2021 के शाम 04 बजे कोलर से वाहन ट्रक क्र0 MH 17 BD 4227 में टमाटर लोड कर राउलकेला उड़ीसा जा रहा था कि 07 जून 2021 के सुबह 06.30 बजे NH53 रोड ओव्हर ब्रीज पुलिया के पास घोड़ारी पहुंचा था उसी समय विपरित दिशा से ट्रक क्र0 CG 04 MY 7311 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके वाहन ट्रक क्र0 MH 17 BD 4227 का सामने भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। उसके दाहिने कमर के पीछे भाग एवं सिर में सामान्य चोट आया है और उसके कंडक्टर ज्योतेष राधू वायड के बांये हाथ, पैर में चोटें आई है। घटना को अजय एवं अगमदास देखे है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें