पिथौरा : दो व्यक्तियो से 05 किलो गांजा जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा : दो व्यक्तियो से 05 किलो गांजा जप्त.

पिथौरा पुलिस को 07 जून 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक काला रंग का सुपर स्प्लेण्डर मो.सा. क्र. CG 07 BH 1452 में दो व्यक्ति ढाभा उडीसा की ओर से मादक पदार्थ गांजा लेकर सांकरा- पिथौरा की ओर आ रहे है मुखबीर के सूचना पर पुलिस की टीम शासकीय वाहन में बार रोड ओव्हर ब्रिज NH53 के पास पिथौरा पहुचकर नाकेबंदी करते खडे थे कि करीब 08/00 बजे सांकरा तरफ से एक काला रंग का सुपर स्प्लेण्डर मो.सा. क्र. CG 07 BH 1452 में दो व्यक्ति सवार होकर आये जिन्हें रोक कर पुछताछ करने पर मोटर सायकल चालक अपना नाम मिथून गिरी पिता बीरबहादूर गिरी उम्र 24 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर भटिया थाना व जिला गोपालगंज बिहार, हाल बीरगांव न्यू प्रगति नगर रायपुर छ.ग. एवं मोटर सायकल के पिछे जूट बोरी को पकडकर बैठा व्यक्ति अपना नाम विक्की सिंह पिता निर्मल सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी उरला बाजार चौंक रायपुर, थाना उरला जिला रायपुर छ.ग. का रहने वाला बताये.

पुलिस ने बताया कि आरोपीयो के कब्जे से 01.एक जूट बोरी में पिला रंग झिल्ली सहित अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा वजनी 05 किलो 100 ग्राम किमती 52,000/रू शील बंद, 02. दो प्लास्टिक डिब्बा में 100-100 ग्राम सेम्पल मादक पदार्थ जैसे गांजा मार्का A-1, A-2 शीलबंद किमती 4000/रू, कुल मादक पदार्थ जैसे गांजा 05 किलो 300 ग्राम किमती 56,000/-रू. 03.एक काला रंग का सुपर स्प्लेण्डर मो.सा. किमती 20,000/रूपये, 04. एक काला रंग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 8,000/- रू. 05.एक काला रंग का सैमसंग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल कीमती 4,000/- रू. 06 .मोटर सायकल शिव कुमार यादव निवासी नेहरू चोंक चरौदा के नाम पर, 07. मिथून गिरी, विक्की सिंह के पास से धारा 50 NDPS Act. / 91 जाफौ की नोटिस एक एक प्रति जुमला कीमती 88,000/- रूपये को जप्त किया गया.

आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 20 (ख)29 नार.एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें