पिथौरा : खेत जोताई करने को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी , मामला दर्ज.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम चिखली में खेत जोताई करने को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.
नवीन प्रधान ने पुलिस को बताया कि 04 जून 2021 दिन शुक्रवार को शाम 04/00 बजे अपने खेत लैनमुड़ा में उसका जीजा विरेंद्र भोई का ट्रेक्टर लेकर खेत जोताई करने के लिये उसके जीजा के साथ गया था, जोताई कर रहे थे उसी समय गांव का पंचानन्द सेठ, शत्रुघन सेठ एवं सेलहू सेठ आये और जोताई करने के लिये मना किये एवं पंचानन्द सेठ एवं शत्रुघन सेठ दोनों भाई गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिये और ट्रेक्टर को वापस ले जाने के लिये बोले उसी समय उसके भईया प्रवीण प्रधान आया और पंचानन्द सेठ एवं शत्रुघन सेठ से क्यों गाली गलौज कर रहे हो पुछने पर उसके भईया प्रवीण प्रधान के साथ भी गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिये, गाली गलौज करते समय उसके जीजा विरेंद्र भोई देखा और सुना है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.