पिथौरा : कचड़ा आंगन में फेंकने से मना करने पर सास देवर ने मि... - CG Sandesh

पिथौरा : कचड़ा आंगन में फेंकने से मना करने पर सास देवर ने मिलकर बहु से की मारपीट मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत अम्बेडकर पारा में कचड़ा आंगन में फेंकने से मना करने पर सास देवर ने मिलकर बहु से की मारपीट जिसपर पर मामला दर्ज किया गया है.

नंदीनी सिन्हा ने पुलिस को बतायी कि वह वार्ड नंबर 09 अम्बेडकर पारा, पिथौरा में रहती है. 07 जून 2021 को सुबह उसका पति संजय सिन्हा काम करने के लिये बाहर चला गया था, घर में अकेली थी. करीबन 09/00 बजे उसके बगल घर में उसकी सास सुनिता सिन्हा अपने परिवार के साथ रहती है, उसकी सास घर में झाडू बर्तन का काम कर रही थी और उनके घर के कचड़ा को उसके आंगन तरफ फेंकी उसी को उसके द्वारा मना करने पर उसकी सास सुनिता सिन्हा गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ थप्पड़ एवं पोंछा लगाने वाला इस्टील की डण्डा से मारपीट करने लगी उसी समय उसका देवर अजय सिन्हा भी घर से आया और उसकी सास के पकड़े पोंछा लगाने वाले डण्डे को छुड़ाकर उसके साथ गाली गलौज कर उसी डण्डे से मारपीट करने लगा एवं जान से मारने की धमकी दिया । मारपीट करने से उसके कमर, पीठ, दोनों कान एवं गाल में चोंट लगा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें