तेन्दुकोना : 08 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

तेन्दुकोना : 08 लीटर महुआ शराब जप्त.

तेन्दुकोना पुलिस को 07 जून 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग मो0सा0 से पचरी की ओर महुआ शराब लेने गये है मुखबिर के सूचना पर पुलिस स्टाफ ग्राम घोघरा पहुंचकर गवाह को सूचना से अवगत कराकर साथ लेकर पचरी रास्ता में हनुमानडीह बांधा किनारे खड़े थे। कि कुछ ही समय में तालाब के ऊपर रोड से एक मो0सा0 में तीन व्यक्ति आ रहे थे। जिन्हे रोककर पूछताछ किया तो चालक अपना नाम अनुज ठाकुर पिता बलदेव ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी सुनसुनिया तथा पीछे बैठे व्यक्ति टिकम सिंह राजपूत पिता कांशी सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी सुनसुनिया एवं पेखराम ठाकुर पिता तीजलाल ठाकुर उम्र 31 वर्ष निवासी दादरगांव का होना बताये वाहन के डिक्की में रखे सामान के बारे में पूछने पर कुल 08 लीटर महुआ शराब किमती 1600/- रूपये एवं एक पुरानी फेशन प्रो मो0सा0 किमती 20,000/- रूपये को जप्त किया गया ।

आरोपीयों के कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें