पटेवा : सट्टा पट्टी लिखने वाले पर कार्यवाही. - CG Sandesh

पटेवा : सट्टा पट्टी लिखने वाले पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस को 08 जून 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम झलप बाजार पडाव के पास विनोद कुमार यादव नामक व्यक्ति अपने चाय ठेला में अंको में पैसा लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम बाजार पडाव के पास पहुंचकर विनोद कुमार यादव के चाय ठेला में दबिस देकर विनोद कुमार यादव को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया जिसके पास से दो नग सट्टा पट्टी जिसमें अंको के सामने रूपया लिखा हुआ एवं नगदी रकम 2500 रू0 एवं एक नग डाट पेन को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपी विनोद कुमार यादव पिता बलीराम यादव उम्र 32 साल साकिन वार्ड नंबर 08 श्यामनगर झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद छ0ग0 का कृत्य 4(क) सट्टा एक्ट का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें