महासमुंद : कार ने मोटर सायकल सवार को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत राठी पेट्रोल पम्प के पास कार ने मोटर सायकल सवार को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
महेन्द्र कुमार चौहान ने पुलिस को बताया कि वह CG हर्बल कम्पनी उमरिया मंदिर हैसाद तहसील आरंग में कम्पनी में फिल्ड एक्सक्विटिव के पद पर पदस्थ है । 08 जून 21 को 08/15 बजे तहसील आफिस बागबाहरा के लिये मोटर सायकल CG04 HW 1211 बजाज प्लेटिना से जा रहा था कि जैसे ही घोडारी राठी पेट्रोल पम्प NH 353 के पास पहुचा था कि होण्डा कार सफेद कलर के चालक अपने कार को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मोटर सायकल CG04 HW 1211 को सामने से ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर चोट पहुंचाया जिससे वह मोटर सायकल सहित गिर गया मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया। उसके बांये हाथ कोहनी में चोट एवं बांये हाथ के हथेली में चोट लगा बांय पैर के घुटने में चोट लगा है. घटना को पेट्रोल पम्प में काम करने वाले देखे है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.