किसी और से तय हो गयी थी शादी... प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर दे दी जान
जशपुर जिले से एक दहला
देने वाला मामला सामने आया है यहां एक प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर
झुलकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा हैं कि, युवक की शादी किसी और
युवती से तय हो गयी थी, इसी के चलते उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ
फांसी लगा कर जान दे दी है। फिलहाल घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव
की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पत्थलगांव के ग्राम पाकेरटिकरा की है। यहां
के रहने वाले युवक इंदर साय 21 वर्ष को पड़ोस के गांव इला की रहने वाली एक
नाबालिग लड़की 16 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ
शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी
नहीं हो पा रही थी। इस बीच प्रेमी युवक की शादी एक दूसरी युवती संग तय हो
गया था। इस बात से परेशान प्रेमी युगल ने बीती रात गांव के एक पेड़ से लटक
कर जान दे दी। आज सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों को फंदे पर लटका देखा तो इसकी
जानकारी पत्थलगांव पुलिस को दी।
अन्य खबरें
अन्य सम्बंधित खबरें