तेन्दूकोना : शराब के नशे मे मारपीट, मामला दर्ज.
थाना तेन्दूकोना अंतर्गत ग्राम खेड़ीगांव में शराब के नशे मे मारपीट जिस पर मामला दर्ज किया गया है.
गुल्लू राम नायक ने पुलिस को बताया कि 07 जून 2021 के रात्रि करीबन 08/00 बजे वह अपने घर पर था कि पड़ोस के मोहन नायक, संजय नायक शराब पीकर आये और उसके घर के सामने आकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहा था जिसे उसके द्वारा मना करने पर तुम कौन होते हो कहने पर कॉलर पकड़कर जमीन में गिराकर हाथ मुक्का लात से मारपीट कर रहा था उसी समय उसका बेटा उपेन्द्र नायक बीच बचाव करने आया तो उसे भी जमीन में पटकर हाथ मुक्का से मारपीट कर गला दबा कर जान से मारने की धमकी देकर देख लेने की धमकी देने लगा उसके गला के पास सीने में चोट लगकर तथा उसका लड़का के छाती पेट में मारकर चोट पहुंचाया है, जिसे उसके दामाद नारायण नायक बीच बचाव कर छुड़ाये है तथा देखे सुने है.
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।