कोमाखान : सौभाग्यवति महिलाएं वट सावित्री की व्रत रख कर अपने ... - CG Sandesh

कोमाखान : सौभाग्यवति महिलाएं वट सावित्री की व्रत रख कर अपने पति की चिरायु,उन्नति सुख समृद्धि के लिए की कामना


कोमाखान अंचल की सौभाग्यवती माता बहने अपने पति की सुख समृद्धि चिरायु होने की कामना के साथ आज 10 जून को वट सावित्री का व्रत रखा गया जिसमें गांव की सभी सुहागिन महिलाएं सामूहिक रूप से बरगद पेड़ पर धूप दीप नारियल के साथ पूजा अर्चना करअपने पति के चिरायु होने की मंगल कामना की गई ।

पौराणिक रीति रिवाज और मान्यता के आधार पर यह व्रत सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, स्वास्थ्य और उन्नति और संतान प्राप्ति के लिये यह व्रत रखती हैं। जैसा कि इस व्रत के नाम और कथा से ही ज्ञात होता है कि यह पर्व हर परिस्थिति में अपने जीवनसाथी का साथ देने का संदेश देता है। 

इससे ज्ञात होता है कि पतिव्रता स्त्री में इतनी ताकत होती है कि वह यमराज से भी अपने पति के प्राण वापस ला सकती है। वहीं सास-ससुर की सेवा और पत्नी धर्म की सीख भी इस पर्व से मिलती है। मान्यता है कि इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु, स्वास्थ्य और उन्नति और संतान प्राप्ति के लिये यह व्रत रखती हैं। भारतीय पञ्चाङ्ग अनुसार वट सावित्री अमावस्या की पूजा और व्रत इस वर्ष 10 जून गुरुवार को मनाया गया। मान्यता है कि इस वटसावित्री व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।


अन्य सम्बंधित खबरें