बागबाहरा : भैंस से टकरा जाने से बाईक चालक की मौत, मामला दर्ज... - CG Sandesh

बागबाहरा : भैंस से टकरा जाने से बाईक चालक की मौत, मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत पुराना ग्रामीण बैंक के पास भैंस से टकरा जाने से बाईक चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि मृतक नोखेलाल भुजिया पिता किशुन लाल भुजिया उम्र 22साल निवासी बकमा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद की मर्ग जांच किया गया. सम्पूर्ण जांच पर मृतक नोखेलाल भुजिया की मौत 07 जून 2021 को स्वयं के मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HK 1750 में अपने साथी नंद कुमार भुजिया के साथ ग्राम झारा से होने वाले ससुराल भैंसमुडी उडिसा जाते समय NH 353 मेन रोड बागबाहरा पुराना ग्रामीण बैंक के पास काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक मृतक नोखेलाल द्वारा मोटर सायकल चलाते हुए करीब 19:30 बजे भैंस से टकरा जाने से पीछे बैठे व्यक्ति नंद कुमार को साधारण चोट व बाईक चालक मृतक आरोपी नोखेलाल भुजिया को अदंरूनी गंभीर चोट आने से मौत हो जाने पर आरोपी मृत चालक नोखेलाल भुजिया के विरूद्ध धारा 279, 337, 304 (A) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें