महासमुन्द : शराब के नशे में गाली देने से मना करने पर मारपीट,... - CG Sandesh

महासमुन्द : शराब के नशे में गाली देने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम बेमचा में शराब के नशे में गाली देने से मना करने पर मारपीट जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

विक्रम सहिस ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेमचा खल्लारी पारा में रहता है. 10 जून 2021 के रात्रि 08.00 बजे अपने काम से घर वापस आया तो पड़ोसी संतोष निर्मलकर शराब पीकर गली मोहल्ले में गाली गलौज कर रहा था जो सुनने में बुरा लगा रहा था कि उसके पिता पप्पु सहिस, संतोष निर्मलकर को गाली गलौज करने से मना किया तो संतोष निर्मलकर उसके पिता पप्पु सहिस को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर बोला कि तुम कौन होते हो मुझे मना करने वाला कहकर लाठी से उसके सिर में मारकर चोंट पहुंचाया है तथा उसके पिता के दोनो हाथ में भी चोंट आई है। खून अधिक निकलते देखकर वह अपने पिता को जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज के लिए लाया जहां उसका ईलाज चल रहा है घटना को मोहल्ले के राजू निषाद, योगेश निषाद, तारेन निषाद ने देखा व बीच बचाव किया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें